Sirmaur: दिल्ली गेट पर एचआरटीसी और निजी बस चालक में भिड़ंत, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Date:

--Advertisement--

नाहन शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में एचआरटीसी (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) बस चालक और एक निजी बस संचालक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब नाहन से बेचड़ का बाग जाने वाली एचआरटीसी की बस दिल्ली गेट के पास कुछ मिनट की देरी से पहुंची। बताया जा रहा है कि बस को दिल्ली गेट तक पहुंचने में जाम के कारण कुछ देर हो गई थी। इसी देरी को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई।

Advertisement – HIM Live Tv

इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एचआरटीसी का चालक और निजी बस का संचालक एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। हालांकि कुछ ही समय में वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और स्थिति को शांत किया।

इस संबंध में नाहन बस स्टैंड के सहायक अड्डा प्रभारी शमशेर सिंह ने जानकारी दी कि जाम के कारण निगम की बस निर्धारित समय से मात्र दो मिनट देरी से दिल्ली गेट पहुंची थी। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद निगम का चालक बस को लेकर अपने निर्धारित रूट की ओर चला गया और जैसे ही वह वापिस पहुंचेगा, पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नाहन बस स्टैंड परिसर में एचआरटीसी कर्मियों और यात्रियों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी पुलिस में शिकायत की गई थी।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस ताजा विवाद में गलती किस पक्ष की थी, लेकिन इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़ा करती हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो ने इस पूरे मामले को नई हवा दे दी है और स्थानीय प्रशासन के लिए भी यह एक चिंता का विषय बन गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।