Himachal: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बना हादसों का अड्डा: बिलासपुर में ट्रक-बाइक टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर ज़िले में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर एक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने एक बार फिर इस मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना गरामोड़ा टोल प्लाज़ा से लगभग दो किलोमीटर पीछे स्थित मेसबाल स्कूल के पास हुई, जहां तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जो सड़क पार कर रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रक और बाइक दोनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि मृतक युवक की पहचान की प्रक्रिया अभी चल रही है।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां फोरलेन पर एक कट बना हुआ है, जो पहले भी कई दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है। इसके पास ही एक स्कूल भी स्थित है, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर हमेशा खतरा बना रहता है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और फोरलेन प्राधिकरण से मांग की है कि इस कट पर तुरंत सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, सराह में 80 से अधिक पौधे लगाकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

कांगड़ा के सराह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 80 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।

Kangra: 31 जुलाई तक बंद रहेगी बारा कोठा-अंखन खोला-सुधेड़ सड़क, सफर से पहले जरूर पढ़ लें प्रशासन का नया आदेश

कांगड़ा जिला प्रशासन ने स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य के चलते बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क को 31 जुलाई 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान एनएच-503 वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।