Kangra: HPBOSE TET 2025: जेबीटी और टीजीटी संस्कृत टैट परीक्षाएं स्थगित, अब 12 जुलाई को होंगी आयोजित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) धर्मशाला ने जून माह में प्रस्तावित जेबीटी टैट और टीजीटी संस्कृत टैट परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इन दोनों परीक्षाओं को टाल दिया गया है और अब इनका आयोजन 12 जुलाई 2025 को किया जाएगा।

बोर्ड द्वारा जारी नई परीक्षा अनुसूची के अनुसार, जेबीटी टैट परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि टीजीटी संस्कृत टैट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं की समय अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य टैट परीक्षाओं की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टीजीटी नॉन-मेडिकल टैट, टीजीटी हिंदी टैट, स्पैशल एजुकेटर टैट (प्राथमिक स्तर से कक्षा 5 तक), स्पैशल एजुकेटर टैट (कक्षा 6 से 12वीं तक), पंजाबी टैट और उर्दू टैट परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

बोर्ड का यह निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें, ताकि समय पर नवीनतम जानकारी, एडमिट कार्ड और दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।