Chamba: चम्बा के चुराह में सड़क हादसे में महिला और दामाद की दर्दनाक मौत, गहरी खाई में गिरी कार

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में वीरवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला और उसके दामाद की मौत हो गई। यह हादसा थनेई क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मृतक महिला की पहचान देई पत्नी किशन चंद, निवासी लठरूंड गांव, तहसील चुराह के रूप में हुई है, जबकि उनका दामाद खेम राज पुत्र देवी चंद, निवासी थनेई कोठी का रहने वाला था।

Advertisement – HIM Live Tv

जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बेटी से मिलने थनेई कोठी जा रही थी और कार में उनका दामाद खेम राज भी मौजूद था। जब कार थनेई कोठी के निकट एक मोड़ पर पहुंची, तब खेम राज ने गाड़ी को रिवर्स करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वाहन पर नियंत्रण खो गया और कार गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल दोनों को खाई से निकालकर निजी वाहन से तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया जबकि खेम राज को प्राथमिक उपचार के बाद चम्बा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल खेम राज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है, वहीं कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, सराह में 80 से अधिक पौधे लगाकर लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

कांगड़ा के सराह गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत 80 से अधिक पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वन विभाग, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर हरित भविष्य का संकल्प लिया।

Kangra: 31 जुलाई तक बंद रहेगी बारा कोठा-अंखन खोला-सुधेड़ सड़क, सफर से पहले जरूर पढ़ लें प्रशासन का नया आदेश

कांगड़ा जिला प्रशासन ने स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य के चलते बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क को 31 जुलाई 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान एनएच-503 वैकल्पिक मार्ग रहेगा।

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।