Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर की अहम घोषणाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक पर कसा शिकंजा

Date:

--Advertisement--

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस समारोह का आयोजन राज्य के पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने संयुक्त रूप से किया था। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेश के स्कूली बच्चों के लिए छह लाख स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें वितरित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement – HIM Live Tv

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ‘सिंगल यूज प्लास्टिक चालान मोबाइल ऐप’ का भी शुभारंभ किया। यह ऐप अधिकारियों को पेपरलेस और त्वरित कार्रवाई की सुविधा देगा, जिससे अवैध प्लास्टिक के उपयोग पर तुरंत चालान जारी किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत कर दी है और इस दिशा में व्यापक जन-जागरूकता और सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक हिमाचल को ग्रीन स्टेट बनाना है, जिसके तहत कई नवाचार और योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसमें सौर ऊर्जा परियोजनाएं, ग्रीन कॉरिडोर, ई-वाहनों को बढ़ावा देना और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने जैसे कदम शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से ग्रीन बोनस की मांग की है ताकि राज्य के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों को और मजबूती मिल सके।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण विभाग द्वारा तैयार की गई लघु पुस्तकों का विमोचन किया और शक्ति स्वयं सहायता समूह, एकता स्वयं सहायता समूह व कुशाला संकुल स्तरीय संगठन को पत्तल और डूना बनाने की मशीनें भेंट कीं। साथ ही, ईको क्लब आर.के.एम.वी. को एक श्रेडर मशीन भी प्रदान की गई। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी और बताया कि हिमाचल प्रदेश डिपॉजिट रिफंड स्कीम, प्लास्टिक उत्पादकों और प्रदूषण फैलाने वालों पर नियंत्रण के लिए एक कारगर योजना साबित होगी। उन्होंने जलवायु अनुकूलन कार्य योजना, जलवायु साक्षरता और हरित आवरण बढ़ाने से जुड़ी पहलों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पर्यावरण निदेशक डीसी राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभाग की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर ऊमा कौशल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, उपायुक्त अनुपम कश्यप, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अनिल जोशी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी और अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा के पांगी में बड़ा हादसा टला! राशन से भरा ट्रक सड़क से नीचे गिरा, क्रैश बैरियर बना चालक-परिचालक की जान बचाने वाला सहारा

चंबा के पांगी स्थित किलाड़ में खाद्य आपूर्ति निगम का गेहूं लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हुए, जबकि क्रैश बैरियर ने ट्रक को गहरी खाई में गिरने से बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

वाह! पुलिस ने लौटाए 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल, करीब 1 करोड़ रुपये के फोन पहुंचे असली मालिकों तक

सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अब तक 829 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाए हैं। करीब एक करोड़ रुपये कीमत के मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! डमटाल में NDPS आरोपी का अवैध निर्माण बुलडोजर से ढहाया, पुलिस का सख्त संदेश

हिमाचल के डमटाल में एनडीपीएस मामले के आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kanra: देहरा में 2 करोड़ से ज्यादा की रिकवरी! दुबई से कमाई रकम हड़पने की साजिश का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नकदी और आभूषणों के बहुचर्चित गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है और मामले की जांच जारी है।