Kangra: इंदौरा में ऐतिहासिक क्यालू बाबा महा दंगल का समापन, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने दी हरसंभव सहयोग की गारंटी

Date:

--Advertisement--

इंदौरा उपमंडल के अंतर्गत गंगथ स्थित सिद्ध पीठ बाबा क्यालू जी महाराज के पावन स्थल पर आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय महा दंगल का समापन 5 जून को भव्य रूप से हुआ। समापन समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज, स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन तथा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहे। आयोजन के अंतिम दिन देशभर से आमंत्रित प्रसिद्ध पहलवानों के बीच एक से बढ़कर एक रोमांचक कुश्ती मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Advertisement – HIM Live Tv

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि बाबा क्यालू महाराज का यह महादंगल हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और खेल भावना को जीवित रखने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेलों की ओर आकर्षित करने में सहायक हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार पारंपरिक आयोजनों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बाबा क्यालू स्थल के विकास के लिए घोषित ₹40 लाख की राशि अब जारी कर दी गई है। इस धनराशि से पवित्र स्थल पर आवश्यक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे भविष्य में यह आयोजन और अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बन सकेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

सांसद राजीव भारद्वाज ने दंगल को हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया और कहा कि यह आयोजन क्षेत्र की परंपरा, श्रद्धा और सामाजिक एकता को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन समिति को इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। स्थानीय विधायक मलेंद्र राजन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे मेले न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा क्यालू महाराज के आशीर्वाद से यह आयोजन प्रतिवर्ष भव्य होता जा रहा है और इसे और सशक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का ने दंगल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन अब केवल एक स्थानीय मेला नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय पहचान प्राप्त कर चुका है। देश के विभिन्न कोनों से नामी पहलवान इसमें भाग लेने आते हैं, जो इसकी प्रतिष्ठा और लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन खेल भावना, एकता और सांस्कृतिक गौरव का सुंदर उदाहरण है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर देशभर से आए पहलवानों के बीच दमदार कुश्ती मुकाबले हुए, जिनका दर्शकों ने तालियों और जयघोषों के साथ आनंद उठाया। दंगल के सफल संचालन के दौरान एसडीएम डॉ. सुरिंदर ठाकुर, डीएसपी विशाल वर्मा, जिला परिषद सदस्य राहुल पठानिया, कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।