Una: गोविंद सागर झील बनेगी वाटर स्पोर्ट्स का नया केंद्र – हिमाचल में साहसिक पर्यटन को मिलेगा नया मुकाम

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले में स्थित गोविंद सागर झील अब जल क्रीड़ा गतिविधियों के लिए नया केंद्र बनने जा रही है। जिला प्रशासन ने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से मेफील्ड एडवेंचर्स के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत झील में बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की और अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियां जल्द शुरू की जाएंगी।

Advertisement – HIM Live Tv

उपायुक्त जतिन लाल, जो कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, ने मेफील्ड एडवेंचर्स के निदेशक भानु पाहवा के साथ उपायुक्त कार्यालय में यह एमओयू साइन किया। इस दौरान एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल भी मौजूद रहे। वाटर स्पोर्ट्स संचालन के लिए आयोजित प्रतियोगी बोली में मेफील्ड एडवेंचर्स ने ₹80 लाख 500 रुपये की सर्वोच्च बोली लगाकर इस अनुबंध को हासिल किया।

विधायक विवेक शर्मा ने इस परियोजना को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकताओं में से एक बताया, जिनका उद्देश्य प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है। उन्होंने कहा कि यह एमओयू कुटलैहड़ को पर्यटन के मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी, जिसमें एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार बंगाणा अमित शर्मा, क्रेडिट प्लानिंग ऑफिसर संजय सांख्यान, एसडीओ ग्रामीण विकास और हमीरपुर के सहायक पर्यटन विकास अधिकारी शामिल थे। विभिन्न एजेंसियों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया, लेकिन मेफील्ड एडवेंचर्स ने सर्वोच्च बोली लगाकर संचालन का अधिकार प्राप्त किया।

अब जब एमओयू संपन्न हो चुका है, तो आने वाले समय में गोविंद सागर झील में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। यह परियोजना न केवल एडवेंचर टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।