Solan: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों को बना रहे हथियार: डॉ. शांडिल

Date:

--Advertisement--

सोलन, 2 जून: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल एक प्रभावशाली माध्यम हैं। वे आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित 7-ए साइड राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है।

डॉ. शांडिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों से सीनियर और जूनियर वर्ग की कुल 40 टीमों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और ये उन्हें मानसिक रूप से एकाग्र तथा शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेल-कूद जैसी रचनात्मक गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक सिद्ध होती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने खिलाड़ियों की डाईन मनी में वृद्धि का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रारम्भिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को प्रदेश में आयोजित खेलों में भाग लेने पर 250 रुपये प्रतिदिन, अन्य सभी खिलाड़ियों को 400 रुपये प्रतिदिन तथा प्रदेश से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर 500 रुपये प्रतिदिन प्रदान किए जाएंगे।

समारोह के दौरान डॉ. शांडिल ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हमीरपुर की टीम को 31 हजार रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की। वहीं उपविजेता रही नालागढ़ की दून वेली टीम को 21 हजार रुपये की नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, अभय शर्मा, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहन मेहता, संधीरा सीनू सिंह, सक्षम शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह, डिजिटल मीडिया क्लब के पदाधिकारी, फ्रेंड्स क्लब के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति व खिलाड़ी उपस्थित थे।

डॉ. शांडिल ने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनते हैं और सरकार भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।