Kangra: कांगड़ा की नेहा राजपूत बनी भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी ने निभाई देशभक्ति की परंपरा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धीरा उपमंडल की ग्राम पंचायत नौरा के गांव करनेड की बेटी नेहा राजपूत ने भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है। सेना की पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा अब परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। उनके पिता राजेश राणा भारतीय सेना से नायब सूबेदार के पद से वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे और वर्तमान में हमीरपुर के जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में कार्यरत हैं। उनकी माता मीना कुमारी एक गृहिणी हैं जिन्होंने परिवार और बच्चों की परवरिश में अहम भूमिका निभाई है।

नेहा के दादा शक्ति चन्द राणा भी सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देश सेवा इस परिवार की रग-रग में बसी है। नेहा की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल योल से हुई, जहाँ से उन्हें अनुशासन और सेवा भावना की प्रेरणा मिली। इसके बाद उन्होंने कोलाबा, मुंबई स्थित आईएनएचएस अस्विनी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग से बीएससी नर्सिंग की चार साल छह महीने की डिग्री हासिल की।

मंगलवार को नेहा के जीवन का गौरवशाली क्षण तब आया जब उन्हें भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। इस विशेष मौके पर उनके माता-पिता ने खुद उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के स्टार लगाए, जो परिवार के लिए अत्यंत भावुक और गर्व से भरा पल था। अब नेहा पुणे स्थित ऑल इंडिया कार्डियो थोरेसिक सेंटर में अपनी सेवाएं देंगी।

उनकी इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। दादा शक्ति चन्द राणा और दादी शूल्ली देवी भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नेहा की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि समर्पण, अनुशासन और पारिवारिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने पर सफलता निश्चित है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की बेटी हिमानी शर्मा ने रचा कमाल, BCCI अंडर-19 महिला टीम में हुआ चयन; धारकंडी में खुशी की लहर

शाहपुर के धारकंडी की ग्राम पंचायत दरिणी की बेटी हिमानी शर्मा का BCCI अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-19 महिला टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

कांगड़ा-शिमला फोरलेन को बड़ा झटका, हमीरपुर पुल हादसे के बाद 62 किमी हाईवे पर अटकी रफ्तार; अब 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार

हमीरपुर के मसियाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल हादसे के बाद कांगड़ा-शिमला फोरलेन परियोजना में देरी के संकेत हैं। पहले अक्तूबर में कांगड़ा से कोहली तक हाईवे खोलने की बात थी, लेकिन अब करीब 62 किलोमीटर का पैच 2027 तक खिंच सकता है।

हरोली में मुकेश अग्निहोत्री का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- वहां टिकट की लड़ाई, कांग्रेस का मिशन विकास; सिम्मी पर टिप्पणी को लेकर दी...

हरोली ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां टिकट की लड़ाई चल रही है, जबकि कांग्रेस विकास के मिशन पर काम कर रही है। उन्होंने सिम्मी अग्निहोत्री को लेकर हुई टिप्पणी पर भी कड़ा रुख अपनाया।

Kangra: फतेहपुर के छत्र में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, घर से 1 किलोमीटर दूर जंगल में मिली लाश;...

फतेहपुर के छत्र में चार दिन से लापता 30 वर्षीय युवक वरिंद्र कुमार का शव जंगल में स्थित कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।