Himachal: हिमाचल के 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारी 28 मई से 24 घंटे की हड़ताल पर, मरीजों को हो सकती है मुश्किलें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में काम करने वाले 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी 28 मई की रात 8 बजे से 29 मई की रात 8 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के पूरा न होने को लेकर यह कदम उठाया है। इस हड़ताल के कारण खासतौर पर गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को सेवा प्राप्त करने में दिक्कतें हो सकती हैं। सीटू के बैनर तले 108 और 102 एंबुलेंस यूनियन ने श्रम कानूनों और न्यायालय के आदेशों को लागू करने, कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने, डबल ओवरटाइम वेतन देने, कर्मचारियों की प्रताड़ना रोकने और सभी छुट्टियों का प्रावधान सुनिश्चित करने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल करने का फैसला किया है। इस दौरान न तो कोई ड्राइवर काम करेगा और न ही ईएमटी। हड़ताल के दौरान 28 मई को हिमाचल के सभी जिला मुख्यालयों, नैशनल हैल्थ मिशन प्रबंध निदेशक कार्यालय शिमला और मेडस्वान फाउंडेशन के मुख्यालय धर्मपुर सोलन में प्रदर्शन भी होंगे। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि मेडस्वान फाउंडेशन के तहत काम कर रहे पायलट, कैप्टन और ईएमटी कर्मचारियों को सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन तक नहीं मिलता है, जबकि वे 12 घंटे से अधिक ड्यूटी करते हैं, लेकिन ओवरटाइम वेतन नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि इस शोषण के खिलाफ कर्मचारियों ने मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुना है। यूनियन की प्रमुख मांगों में सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन भुगतान, डबल ओवरटाइम वेतन, छुट्टियों का प्रावधान, गाड़ियों की मेंटेनेंस और इंश्योरेंस के समय वेतन काटने से रोक तथा उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट और श्रम विभाग के आदेशों का तुरंत पालन शामिल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।