Kangra: धर्मशाला में सड़क सुरक्षा पर जोर: एकीकृत दुर्घटना डाटा प्रणाली पर कार्यशाला आयोजित

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 23 मई 2025 – कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस और विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (Detailed Accident Report) प्रणाली को लेकर एक व्यापक कार्यशाला और प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष सोनी ने की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डेटा की सटीक प्रविष्टि और रिपोर्टिंग के लिए प्रशिक्षित करने हेतु आयोजित किया गया है। इस कार्यशाला में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल हुए, जो इस प्रणाली के क्रियान्वयन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

मनीष सोनी ने जानकारी दी कि यह परियोजना भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और एनआईसीएसआई ने डिज़ाइन और विकसित किया है। इसका उद्देश्य एकीकृत और विश्वसनीय सड़क दुर्घटना डेटा संग्रह प्रणाली तैयार करना है, जिससे दुर्घटनाओं के विश्लेषण के आधार पर प्रभावी निवारक उपाय किए जा सकें। इस प्रणाली से चार प्रमुख हितधारक विभाग – पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग (PWD) – जुड़े हुए हैं। कार्यशाला के दौरान इस परियोजना की प्रमुख विशेषताओं और इसके लाभों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को दी गई।

आरटीओ मनीष सोनी ने यह भी बताया कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स (HSRP) लगाने के लिए दो चरणों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहला चरण 30 मई तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 जून से 17 जून तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई वाहन मालिक उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट्स लगाने से इंकार करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तकनीकी प्रणाली के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्टिंग को मजबूत करना है, ताकि डेटा के आधार पर देशभर में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में झाड़ियों में मिला नवजात, इलाज के दौरान तोड़ा दम; 4 बजे सुनाई दी थी रोने की आवाज, पुलिस जांच में जुटी

कांगड़ा के खोली गांव के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

सिरमौर में बड़ा हादसा, 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा; NH-707 पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर के एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हेवना के समीप 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। पेट्रोल रिसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटी गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से निकाला गया।