Kullu: एनएचपीसी पार्वती परियोजना-III पर संकट: बांध से अचानक पानी छोड़ने पर दो लोगों की मौत, कुल्लू विधायक ने की आपराधिक कार्रवाई की मांग

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के सैंज क्षेत्र में स्थित एनएचपीसी पार्वती परियोजना-III एक गंभीर लापरवाही के मामले में घिर गई है। इस परियोजना से जुड़ी घटना के बाद कुल्लू सदर के विधायक और साडा चेयरमैन सुंदर सिंह ठाकुर ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कुल्लू को पत्र भेजकर एनएचपीसी अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 (बीएनएस) की आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विधायक ठाकुर ने पत्र में उल्लेख किया कि 22 मई को परियोजना से जुड़ी डैम से बिना किसी सार्वजनिक चेतावनी के अचानक पानी छोड़ा गया। इस अनियोजित जल छोड़े जाने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने इस घटना को गैर-इरादतन हत्या और गंभीर आपराधिक लापरवाही करार दिया है।

ठाकुर ने कहा कि यह एनएचपीसी अधिकारियों की कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही है, जिससे न केवल निर्दोष लोगों की जान गई बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा। डैम से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।

हिमाचल में अति निर्धन परिवारों के लिए बड़ा अपडेट, 75 हजार से ज्यादा आय वालों को नहीं मिलेगा लाभ; अनिरुद्ध सिंह ने बताईं पात्रता...

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत अति निर्धन परिवारों के चयन के मानदंड स्पष्ट कर दिए गए हैं। 75 हजार रुपये से अधिक वार्षिक आय, एक हेक्टेयर से अधिक जमीन, आयकरदाता या नौकरी करने वाला सदस्य होने पर परिवार योजना से बाहर होगा। अनिरुद्ध सिंह ने चयन में लापरवाही पर बीडीओ और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Kangra: नूरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार 2 युवक 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार; पठानकोट से जुड़े तार

नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर बाइक सवार दो युवकों को 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बाइक को रोका और तलाशी के दौरान चरस बरामद की। दोनों आरोपित पठानकोट के रहने वाले हैं और उनके खिलाफ थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है।