Solan: कंपनी से 17 क्विंटल पीतल चोरी मामले में 10वां आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बद्दी पुलिस ने मार्च में 17 क्विंटल पीतल चोरी के मामले में 10वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 25-26 मार्च, 2024 की रात को कुछ नकाबपोशों ने भटौली कलां की एक बाथरूम एसैसरीज बनाने वाली कंपनी में चौकीदार और सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर चोरी को अंजाम दिया था। इस घटना में लगभग 16 क्विंटल 81 किलो पीतल चोरी किया गया था। पुलिस ने कुछ दिनों के भीतर ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और 3 क्विंटल 48 किलो पीतल बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुछ कबाड़ी शामिल थे जिन्होंने यह चोरी का पीतल खरीदा था।

जांच जारी रखते हुए पुलिस ने 25 सितंबर को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान बृजेश सिंह पुत्र सोहन पाल, निवासी वार्ड नंबर-62, मोहलागढ़ चंदौसी, जिला चंदौसी, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। इस मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें अमरजीत सिंह, ओमकार, दिवाकर और बिट्टू शामिल थे। इस मामले में अभी 4 और गिरफ्तारियां होनी बाकी हैं। जिला पुलिस बद्दी के पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।