Solan: परवाणु में शीशे से भरे ट्राले में भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Date:

--Advertisement--

परवाणु के सेक्टर-5 में बुधवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शीशे से भरे एक ट्राले में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्राला काफी तेज गति से आ रहा था और सड़क किनारे खड़ी एक हाइड्रा मशीन से टकरा गया। टक्कर के कारण वहां स्थित एक बिजली का खंभा भी गिर गया, जिससे बिजली की तारें टूटकर नीचे गिर गईं। तारों में स्पार्किंग शुरू हो गई और उससे ट्राले में आग लग गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां और एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जिस स्थान पर ट्राला टकराया, वहां कई वाहन खड़े थे। समय रहते उन्हें हटाए जाने से एक बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, एक स्कूटी पूरी तरह से जल गई और एक कार का एक हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया।

इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि या तो ट्राले के ब्रेक फेल हो गए थे या चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। परवाणु अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।