Kangra: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार, पाकिस्तान की गोलीबारी में दी कुर्बानी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल की सिहौलपुरी पंचायत निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार शनिवार को भारत-पाक के बीच जारी तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हो गए। 52 वर्षीय पवन कुमार 25 पंजाब रेजीमेंट में तैनात थे और सीमावर्ती राजौरी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का बहादुरी से मुकाबला कर रहे थे। पवन कुमार एक सैनिक परिवार से ताल्लुक रखते थे—उनके पिता गरज सिंह भी भारतीय सेना में हवलदार पद पर कार्यरत रह चुके हैं और अब सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता एक गृहिणी हैं।

शहीद पवन कुमार अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। शनिवार सुबह करीब 8 बजे जैसे ही परिजनों को उनकी शहादत की सूचना मिली, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव और आसपास के इलाकों में मातम का माहौल है, जहां हर कोई इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि दे रहा है। उनकी शहादत से पूरे देश ने एक जांबाज़ और समर्पित सैनिक को खो दिया है, जिन्होंने अंतिम सांस तक मातृभूमि की रक्षा की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।