Sirmaur: सिरमौर में बिना अनुमति चल रही अवैध शराब फैक्टरी का पर्दाफाश, लाखों के लेबल और शराब सीज

Date:

--Advertisement--

राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक अवैध शराब फैक्टरी का पर्दाफाश किया है, जो बिना अनुमति उत्तराखंड के लिए शराब तैयार कर रही थी। विभाग के एडीशनल कमिश्नर उज्ज्वल राणा के नेतृत्व में 8 सदस्यीय टीम ने शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि लगभग डेढ़ बजे त्रिलोक सन्स ब्रेवरी एंड डिस्टलरी फैक्टरी में छापा मारा। जांच के दौरान फैक्टरी के हाल में बोटलिंग प्रोसैस चलते हुए पाया गया, जबकि उस समय बोटलिंग की अनुमति नहीं थी। फैक्टरी में रॉयल ब्लू व्हिस्की की बोटलिंग हो रही थी, जिस पर “सेल इन उत्तराखंड” के लेबल लगे थे, और इसे एक्सपोर्ट करने की कोई अनुमति भी नहीं थी।

टीम को मौके पर 20 से 22 मजदूर मिले, जिनका डी-7 रजिस्टर से वेरिफिकेशन करने पर यह सामने आया कि वे सभी अनऑथराइज्ड थे और चंडीगढ़ से ताल्लुक रखते थे। विभाग ने फैक्टरी से लगभग 230 पेटियां रॉयल ब्लू शराब जब्त कीं। इसके अलावा, बोटलिंग यूनिट से एक ड्राई जिन भी बरामद हुई, जिस पर रुद्रपुर उत्तराखंड के लेबल लगे थे। विभाग को मौके से लगभग 3.95 लाख लेबल और 42,000 संतरा ब्रांड के उत्तराखंड सेल लेबल भी मिले, जिन्हें सीज कर लिया गया है।

जांच के दौरान फैक्टरी परिसर में खड़े एक कैंटर से 41,000 प्लास्टिक पैट बॉटल्स भी सीज की गईं, जो हिमाचल में प्रतिबंधित हैं। ये कैंटर पुलिस के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा, चंडीगढ़ एक्साइज के 20 से 22 हजार ढक्कन भी मौके से बरामद किए गए। विभाग को फैक्टरी से ईएनए (Extra Neutral Alcohol) भी 4,500 बल्क लीटर अधिक मिला, जिसे सीज कर लिया गया है।

एडीशनल कमिश्नर उज्ज्वल राणा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग का भी सहयोग मिला। अनऑथराइज्ड लेबर की डिटेल ली गई है। मामले को लेकर उपायुक्त हिमांशु आर. पंवार की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। विभाग अब ईएनए के स्रोत, उपयोग हुई गाड़ियों और बनी हुई शराब की सप्लाई से जुड़े पहलुओं की जांच करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।