Kangra: धर्मशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण में अस्पताल कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन की दी गई गहन जानकारी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 01 मई। धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न अस्पतालों से डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक-सह-विशेष सचिव श्री डी.सी. राणा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में अस्पताल स्टाफ की भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में अस्पतालों की तैयारियों और कर्मचारियों की सजगता अत्यंत आवश्यक है। श्री राणा ने आपदा प्रबंधन की प्रभावी रणनीतियों, अस्पतालों की आपात योजना, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र, रोगियों की सुरक्षा और समन्वित प्रयासों पर बल दिया। प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं के दौरान अस्पतालों की भूमिका, कार्ययोजना और समन्वय से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल कर्मियों को आपदा के समय त्वरित, संगठित और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना था, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जन हानि को न्यूनतम किया जा सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा उपायुक्त कांगड़ा के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।