Una: ऊना में ठगी का नया तरीका: दो युवकों ने बुजुर्ग महिला से की सोने के गहनों की ठगी, नकली गहने थमाकर फरार

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय ऊना में दो युवकों द्वारा एक बुजुर्ग महिला से सोने के गहने ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने महिला को नकली गहने थमा दिए और असली गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, जनकौर निवासी स्वर्णी देवी ऊन खरीदने के लिए ऊना आई थीं। जब वह रैडलाइट चौक से पैदल न्यू आईएसबीटी की ओर जा रही थीं, तभी एक युवक ने आकर उनसे होशियारपुर जाने का रास्ता पूछा। उसी समय एक और युवक वहां आ गया और उसने कहा कि यह लड़का अनपढ़ है और हमें इसकी मदद करनी चाहिए।

दोनों युवकों ने बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में उलझाया और रस पिलाने के बहाने उसे साथ ले गए। इसी दौरान उन्होंने महिला को यह कहकर डराया कि रास्ते में लुटेरे घूम रहे हैं, इसलिए वह अपने सोने के गहनों को एक रुमाल में बांधकर सुरक्षित रख ले। महिला ने सोने की चूड़ियां, बालियां और अंगूठी उतारकर रुमाल में बांध दी।

ठगों ने असली गहनों को निकालकर उसी तरह के नकली गहने रुमाल में रख दिए और महिला को वापस थमा दिए। इसके बाद दोनों युवक यह कहकर चले गए कि वे युवक को रास्ता दिखाकर वापस आते हैं, लेकिन फिर नहीं लौटे। कुछ देर बाद जब महिला ने रुमाल खोला तो उसमें नकली गहने थे।

महिला ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।