
सोलन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भिवानी, हरियाणा से एक हैरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू निवासी कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी को भी जब्त किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सोलन पुलिस ने हरियाणा के एक पुलिस कर्मचारी और उसके दो साथियों प्रदीप और मोहित को सोलन में 157 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
मामले की आगे की जांच में पुलिस को सप्लायर सोनू के बारे में जानकारी मिली, जिसके आधार पर उसे भिवानी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। जांच में सामने आया है कि सोनू हरियाणा में हैरोइन का एक बड़ा सप्लायर है, जो दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल में हैरोइन सप्लाई करता था। उसके खिलाफ हरियाणा के कलायत थाने में पहले से ही हैरोइन का एक मामला दर्ज है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!