Kullu: चुटी भियाली के पास पर्यटकों की कार खाई में गिरी, पांच घायल – कुल्लू अस्पताल में भर्ती

Date:

--Advertisement--

कुल्लू ज़िले के भुंतर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुटी भियाली के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में कार में सवार पांच पर्यटक और चालक घायल हो गए। घटना के समय स्थानीय ग्रामीणों और अन्य वाहनों में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नगवाईं और तेगुबेहड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया। घायलों में एक 24 वर्षीय युवती भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, घायल पर्यटक पश्चिम बंगाल से घूमने के लिए कुल्लू आए थे। वे गड़सा घाटी का भ्रमण करने के बाद भुंतर की ओर लौट रहे थे, तभी चुटी भियाली के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने सौभी प्रभा साहू, निवासी तमलुक, जिला पूर्वी मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल के बयान पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने साथियों के साथ चार दिन पहले कुल्लू घूमने आया था।

हादसे में घायल लोगों की पहचान स्नेहन (निवासी हिंद मोटर्स, जिला हुगली), बोधी सतवा (निवासी अशोक रोड, राजपुर गरिया, जिला नॉर्थ 24 कोलकाता), शेख हसीन (निवासी तुमलक, जिला पूर्वी मेदनीपुर), और तृप्ती चौधरी (निवासी गरिया, जिला साउथ परगना) के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती कराया गया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस ने चालक रोहित, निवासी ओसन, जिला कुल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।