Chamba: चम्बा के चुराह में महिला ने ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, समय रहते बचाई गई जान

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिला के उपमंडल चुराह में एक महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तुरंत नागरिक अस्पताल तीसा ले जाया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने बताया कि उसका पति भारतीय सेना में तैनात है और उनकी शादी को लगभग चार साल हो चुके हैं। हालांकि अभी तक उन्हें संतान नहीं हुई है, इसलिए उन्होंने अपने जेठ की बेटी को गोद लिया है।

महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार करते हैं। सास, ससुर, जेठ और जेठानी आए दिन उससे लड़ाई-झगड़ा करते हैं और ताने मारते हैं। बुधवार को जब उसने गोद ली बेटी को मामूली डांट लगाई, तो ससुर ने उसे ताने मारने शुरू कर दिए और कहा कि उसे बच्ची को डांटने का कोई अधिकार नहीं है, वह सिर्फ देखभाल के लिए रखी गई है। इससे आहत होकर महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।

एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने जानकारी दी कि थाना तीसा में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।