Himachal: हिमाचल प्रदेश में मैसर्ज़ शिवालिक बायोमेटल कंट्रोल लिमिटिड और मैसर्ज़ वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटिड में कैंपस इंटरव्यू के लिए भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

Date:

--Advertisement--

ज़िला रोजगार अधिकारी सोलन, जगदीश कुमार ने जानकारी दी कि मैसर्ज़ शिवालिक बायोमेटल कंट्रोल लिमिटिड चम्बाघाट, सोलन में 09 पदों पर भर्ती के लिए 5 मई 2025 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, फीटर, वेल्डर, और बी.टेक (मकैनिकल) है। उम्मीदवारों की आयु 22 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

साथ ही, मैसर्ज़ वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड बद्दी में 200 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 5 मई 2025 को आयोजित करेगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 08वीं से 12वीं पास और आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन 42 किलोग्राम और पुरुषों के लिए 50 किलोग्राम होना आवश्यक है, साथ ही ऊंचाई कम से कम 5 फीट होनी चाहिए।

Advertisement – HIM Live Tv

जगदीश कुमार ने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर पंजीकरण करना अनिवार्य है और उनके द्वारा शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन किए जाने चाहिए। उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों सहित 5 मई 2025 को प्रातः 10:30 बजे ज़िला रोजगार कार्यालय सोलन में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग लेना होगा। यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली-अटल टनल दौरे से पहले ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली और अटल टनल प्रवास को देखते हुए कुल्लू में यातायात व्यवस्था बदली गई है। कई मार्गों पर भारी वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही निर्धारित समय में प्रतिबंधित, नियंत्रित या डायवर्ट रहेगी।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को फायरिंग अभ्यास, टाण्डा रेंज के आसपास जाने से बचें; इन 4 गांवों के लोगों को अलर्ट

धर्मशाला की टाण्डा फायरिंग रेंज में 5 और 6 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस का फायरिंग अभ्यास होगा। प्रशासन ने आसपास के चार गांवों के लोगों से सतर्क रहने और रेंज के पास न जाने की अपील की है।

Kangra: धर्मशाला में 5 और 6 अक्टूबर को बिजली कटौती, सिद्धपुर समेत इन इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 5 और 6 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। होडल, खनियारा और टग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में कटौती होगी।

Kangra: शाहपुर में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 का रोमांचक फाइनल, 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को 9 रन से हराकर जीता खिताब;...

शाहपुर के आईटीआई मैदान में विंटर सीजन क्रिकेट कप 2026-27 के फाइनल में 39 मील ने पठानिया शाहपुर 11 को हराकर खिताब अपने नाम किया। 16 टीमों की इस प्रतियोगिता का आयोजन एसपीएल क्लब शाहपुर ने “नशे को ना कहें और जिंदगी को हां कहें” संदेश के तहत किया।