Himachal: बिलासपुर की संगीता सोनी बनीं वीनस मिसेज इंडिया 2025, राजस्थान में रचा इतिहास

Date:

--Advertisement--

वीनस फिल्म एंड इवैंट्स द्वारा जयपुर, राजस्थान में 4 से 27 अप्रैल तक आयोजित वीनस मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 प्रतियोगिता में बिलासपुर की संगीता सोनी ने देशभर की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया का खिताब अपने नाम किया। उन्हें ज्यूरी पैनल द्वारा ताज पहनाकर और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिसेज इंडिया इंटरनैशनल मौसमी चटर्जी, डॉ. अर्चना, सुमन कुमावत, दीपम शर्मा, डॉ. भूमिका गोविंदनी और वीनस मिसेज इंडिया राजस्थान प्रियंका गंगावत शामिल थीं।

वीनस फिल्म एंड इवैंट्स के प्रबंध निदेशक जे.जे. कश्यप ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को फैशन एक्सपर्ट्स द्वारा ग्रूमिंग सत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के साथ फैशन जगत की हस्तियों ने भी भाग लिया।

लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष शालू, जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, लाडली फाउंडेशन की जिला उपाध्यक्ष एवं हैल्पिंग हैंड संस्था बिलासपुर की प्रधान नीलम सूद, निर्मला राजपूत, सुमन, मोनिका और शालिनी ने संगीता की उपलब्धि पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि संगीता सोनी ने न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। साथ ही बताया गया कि संगीता के बिलासपुर पहुंचने पर रविवार को लाडली फाउंडेशन, रेनबो स्टार क्लब और हैल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर ने किया याद; दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

रैत स्थित द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय में स्व. मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। ओशियन सोसायटी और रोटरी क्लब शाहपुर के सदस्यों समेत कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिगों से अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल की सजा

रामपुर स्थित किन्नौर पोक्सो कोर्ट ने नाबालिगों के खिलाफ अपराध के दो मामलों में दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। एक मामले में नाबालिग को इलाज के लिए नेपाल से रिकांगपिओ लाया गया था, जबकि दूसरे मामले में पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के शोषण का दोषी पाया गया।

हिमाचल में 13 साल से काम कर रहे 160 आउटसोर्स कर्मचारियों पर संकट, 1 अक्टूबर से दफ्तर न आने के निर्देश; सेवाकाल नवीकरण का...

हिमाचल के श्रम एवं रोजगार विभाग में 13 साल से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों पर नौकरी का संकट मंडरा रहा है। 30 सितंबर को सेवाकाल खत्म होने के बाद उन्हें 1 अक्टूबर से कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं।