Hamirpur: हमीरपुर में नई प्रशासनिक ऊर्जा: अभिषेक कुमार गर्ग ने संभाला एडीसी का पद

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 30 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश कैडर के 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग ने बुधवार को जिला हमीरपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पहले अभिषेक कुमार गर्ग बिलासपुर में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वे झारखंड के बोकारो जिले के निवासी हैं। कार्यभार संभालते हुए उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं को तेज़ गति से क्रियान्वित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं की प्रभावी निगरानी की जाएगी ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास पर विशेष बल देने की बात कही। अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन पारदर्शिता, दक्षता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर देंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुंदरनगर में पत्नी के लापता होने से पति परेशान, दूसरे व्यक्ति पर छिपाकर रखने का आरोप; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति द्वारा अपने पास छिपाकर रखने का आरोप लगाया है। पति ने पत्नी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

पौंग झील में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, 40 साल की उम्र का अनुमान; 72 घंटे तक पहचान का इंतजार

पौंग झील में भटोली फकोरियां के समीप बुधवार को अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। पुलिस ने शव को देहरा शवगृह में रखा है और 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा।

कांगड़ा के हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन, 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से थमी सांसें; वीरवार को...

कांगड़ा के धीरा क्षेत्र के मतेहड़ गांव निवासी 42 वर्षीय हवलदार अश्वनी कुमार का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। 21 गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात अश्वनी कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद सैन्य अस्पताल में मौत हो गई। वीरवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।