Mandi: सराज के कांडा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 अवैध देवदार स्लीपर जब्त, आरोपी फरार

Date:

--Advertisement--

सराज के कांडा क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान देवदार लकड़ी के 50 अवैध स्लीपर बरामद किए हैं। इस मामले में टिप्पर चालक समेत एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया है। वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लकड़ी और टिप्पर को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना जंजैहली में भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम कांडा के समीप नाके पर तैनात थी। इसी दौरान एक टिप्पर (HP 11C-2239) बगस्याड़ से कांडा की ओर आ रहा था। टीम ने जब टिप्पर को जांच के लिए रोका तो उसमें देवदार लकड़ी के 50 स्लीपर लदे हुए पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, टिप्पर में सवार चालक सहित दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

जब्त की गई लकड़ी पर किसी प्रकार का हैमर नहीं पाया गया। विभाग द्वारा की गई पैमाइश के अनुसार, टिप्पर से 3.3936 घन मीटर देवदार लकड़ी बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹3,38,708 आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वन विभाग ने बताया कि अवैध लकड़ी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। डीएफओ नाचन सुरेंद्र कश्यप ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जंगलों से लकड़ी की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।