Una: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025: सांस्कृतिक आयोजनों की धूम, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा

Date:

--Advertisement--

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 के दूसरे दिन कांगड़ मंच विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा रहा। सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा दिनभर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकसी, मेहंदी, रंगोली और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही बच्चों के लिए बेबी शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।

हरोली क्षेत्र के 33 सरकारी स्कूलों, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी डिग्री कॉलेज, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का माध्यम बन रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

उपमुख्यमंत्री ने स्वां विमेन फेडरेशन के सौजन्य से छठी से दसवीं कक्षा तक की मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि भेंट की। उन्होंने महिला रस्साकसी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देखा और विजेता रही कांगड़ की टीम व उपविजेता हरोली की टीम को सम्मानित किया।

बेबी शो में कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 1 से 2 वर्ष आयुवर्ग के 11, 2 से 3 वर्ष आयु वर्ग के 7 और 3 से 4 वर्ष आयु वाले 5 बच्चे शामिल रहे। 1-2 साल आयु वर्ग में नवन राणा, योविता, और शिवालिका विजेता रहे। 2-3 वर्ष वर्ग में आयन कुशल, रिशव, और तेजश जोशी को पुरस्कार मिले। 3-4 वर्ष वर्ग में गुरांशी, वैष्णवी और अनिकेत विजेता रहे। शरविल शर्मा, आदर्श चौधरी, त्रिजल, शिवाय जोशी, रूदिश और यशवी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों में भदसाली, नगनोली, पंजावर, खड्ड, ढक्की, पंडोगा, सलोह, ईसपुर, धर्मपुर, लोअर बढ़ेड़ा, अप्पर बढ़ेड़ा, बीटन, हीरां, हरोली, छेत्रां, कुगड़त, कांगड़, दुलैहड़, रोड़ा, बालीवाल, कुठारबीत, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुल्लां, पूबोवाल, पोलियां बीत, बाथू, बाथड़ी, भटकलां, नंगल कलां, ललड़ी, पालकवाह और नंगल खुर्द शामिल रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, एसडीएम विशाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र राणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमीत सैनी, सीडीपीओ शिव सिंह, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा, मलेरिया निरीक्षक शारदा और स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।