Kangra: जिला के हर उपमंडल में खुलेंगी हिम ईरा शॉप्स, महिलाओं को मिलेगा अपने उत्पादों का बड़ा बाजार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 28 अप्रैल। महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट सुविधा प्रदान की जा रही है ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। सोमवार को कांगड़ा में हिम ईरा शॉप का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की ब्रांडिंग और विपणन के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिम ईरा शॉप के माध्यम से कांगड़ा उपमंडल के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने की सुविधा मिलेगी। डीसी ने कहा कि हिम ईरा शॉप्स ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं जैविक तरीके से विविध उत्पाद तैयार करती हैं जिन्हें अब विपणन का बेहतर माध्यम मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को गुणवत्ता सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया गया है और पैकेजिंग के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है, जिससे बाजार में उत्पादों की मांग बढ़े। उपायुक्त ने बताया कि जिला भर में चरणबद्ध तरीके से हिम ईरा शॉप्स स्थापित की जा रही हैं। इससे पहले धर्मशाला के डीसी कार्यालय परिसर और जिला परिषद भवन के पास हिम ईरा शॉप्स शुरू की जा चुकी हैं, और अन्य उपमंडलों में भी निर्माण के दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए हिम ईरा की वेबसाइट तैयार की गई है और समूहों को इससे जोड़ा जा रहा है ताकि वे भविष्य में ऑनलाइन बिक्री भी कर सकें। ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग को हिम ईरा शॉप्स के जरिये हो रही बिक्री पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है, साथ ही कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि इस मॉडल को सफल बनाया जा सके। उन्होंने बागवानी और कृषि विभाग को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय बनाकर हिम ईरा शॉप्स के माध्यम से जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए योजना तैयार करें। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डीआरडीए चंद्रवीर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए हिम ईरा शॉप के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम इशांत जस्वाल, जिला परियोजना अधिकारी डीआरडीए चंद्रवीर, बीडीओ राजेश सिंह, तहसीलदार पूजा अधिकारी, बीडीसी अध्यक्ष बबिता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

श्लोक उच्चारण में गुंजन ने मारी बाजी, संस्कृत दिवस पर चामुंडा में जुटे 15 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी

श्रावण पूर्णिमा पर चामुंडा में राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के करीब 15 संस्कृत महाविद्यालयों से लगभग 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय तुंगेश, शिमला की गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।