Himachal: चम्बा के बेटे राजीव नैय्यर बने यूटीसीए के मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी में बना चुके हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश रणजी टीम के पूर्व खिलाड़ी और चम्बा के रहने वाले राजीव नैय्यर को यूनियन टैरिटरी चंडीगढ़ (यूटीसीए) की अंडर-23 टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। यह चम्बा जिले के लिए गर्व की बात है। राजीव नैय्यर के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक पारी में सबसे अधिक समय तक बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड है। वर्ष 1999 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 1015 मिनट तक बल्लेबाजी कर पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद का रिकॉर्ड तोड़ा था और 271 रन की शानदार पारी खेली थी। राजीव नैय्यर दस वर्षों तक हिमाचल प्रदेश की टीम के कप्तान रहे, जो एक बड़ी उपलब्धि है। बीस साल के क्रिकेट करियर में उन्होंने 96 मैच खेले और 7,000 से अधिक रन बनाए, जिसमें 20 शतक और 35 विकेट भी शामिल हैं। वह इंडिया ए टीम के लिए भी खेले और 12 वर्षों तक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का हिस्सा रहे। प्रदेश सरकार ने उन्हें परशुराम अवार्ड और हाई स्पोर्ट्स अवार्ड इन क्रिकेट से सम्मानित किया है।

राजीव नैय्यर एचपीसीए में चयनकर्ता भी रह चुके हैं। यूटीसीए अंडर-23 टीम के मुख्य कोच नियुक्त होने पर उन्होंने यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन का आभार जताया। उन्होंने जानकारी दी कि यूटीसीए की एकदिवसीय टीम रणजी ट्रॉफी में तीसरे स्थान पर रही है और मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वर्तमान में यूटीसीए के दो खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं, जिनमें राज अंगद बाबा मुंबई इंडियंस और संदीप शर्मा राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राजीव नैय्यर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग की बारीकियां भी खिलाड़ियों को सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे और टीम को बेहतरीन बनाएंगे। राजीव नैय्यर का सपना है कि भविष्य में वह आईपीएल में बल्लेबाजी कोच बनें और इसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं।

राजीव नैय्यर ने क्रिकेट के गुर अपने पिता मेजर एससी नैय्यर से सीखे हैं, जो हिमाचल प्रदेश रणजी टीम के पहले कप्तान रहे हैं। वर्तमान में 87 वर्ष की आयु में भी मेजर नैय्यर वैटरन क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और वर्ष भर विभिन्न जिलों में दोस्ताना मैच खेलते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।