हरोली उत्सव 2025: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हरोली बना सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना का केंद्र

Date:

--Advertisement--

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की अनुगूंज में संपूर्ण हरोली क्षेत्र देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता के भावों से ओतप्रोत है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरोली उत्सव एक नए और भव्य स्वरूप में पुनः आयोजित किया जा रहा है। पहले जहां यह जिला स्तरीय उत्सव के रूप में मनाया जाता था, वहीं इस वर्ष इसे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया गया है। इस विशेष पहल का श्रेय पूरी तरह से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जाता है, जिनके निरंतर प्रयासों ने इस सांस्कृतिक पर्व को भव्यता प्रदान की है।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का भव्य शुभारंभ हरोली के कांगड़ मैदान में हुआ। उत्सव का आयोजन 27 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2025 तक विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और खेल गतिविधियों के साथ किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य हरोली क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए समाज में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष के हरोली उत्सव की थीम “नशा निवारण” रखी गई है, जिसके अंतर्गत “नशा मुक्त ऊना – नशा मुक्त हिमाचल” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जन-जागरूकता कार्यक्रम और गतिविधियाँ इस थीम के इर्द-गिर्द केंद्रित हैं, ताकि युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके और उन्हें एक स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया जा सके।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर कहा कि “हरोली उत्सव हमारी संस्कृति, हमारी जड़ों और सामाजिक जिम्मेदारियों को जोड़ने का एक माध्यम है। नशा जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ यह उत्सव जन आंदोलन का रूप लेगा। राज्य सरकार युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित है।”

हरोली उत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक जागरूकता अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में इस उत्सव को और भी बड़े पैमाने पर मनाने की योजना है। हरोली उत्सव के पहले दिन की भव्य शुरुआत ने यह सिद्ध कर दिया कि यह आयोजन क्षेत्र के विकास, सामाजिक बदलाव और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।