Kangra: मंड क्षेत्र में फिर भड़की फसल की आग: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने 3 कनाल गेहूं को किया राख

Date:

--Advertisement--

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही मंड क्षेत्र में कनक की फसल को आग लगने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला सोमवार सुबह 11 बजे मंड सनोर में सामने आया है। थोड़ी सी हवा क्या चली, बिजली के तारों से चिंगारी निकली और ट्रांसफार्मर के साथ लगती गेहूं की फसल में आग लग गई। खेतों के पास घर होने के कारण लोग तुरंत मौके पर इकट्ठे हो गए और पानी की मोटरों को चालू कर खड़ी कनक में पानी छोड़ने के साथ-साथ ट्रैक्टरों से बुहाई कर आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर 500 कनाल कनक को जलने से बचा लिया, लेकिन विजय कुमार निवासी मंड सनोर की लगभग 3 कनाल कनक की फसल जलकर राख हो गई।

बीते एक सप्ताह में मंड भोगरवां और मलाल में 400 कनाल तथा मंड घण्डरा में 40 कनाल फसल आग की भेंट चढ़ चुकी है। इन सभी घटनाओं में बिजली की चिंगारी मुख्य कारण रही है। मंड सनोर में बिजली विभाग ने वर्षों से ट्रांसफार्मर को जमीन पर रखकर खेतों की मोटरों को कनेक्शन देने के लिए बिजली लाइनें बिछा रखी हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास तारों के मकड़ी जैसे जाल बने हुए हैं। लाइनों में कहीं भी सलीब नहीं डाले गए हैं। किसान इस लाइन की दशा को सुधारने के लिए वर्षों से गुहार लगा रहे हैं। मंड क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते तारे खेतों को छू रही हैं और लकड़ी के डंडों को खंभों की तरह प्रयोग किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।