Kullu: भुंतर के फेटावन में बड़ी चोरी: एक ही दिन तीन घरों के ताले टूटे, लाखों के गहने और कैश गायब

Date:

--Advertisement--

भुंतर के समीप फेटावन में एक ही दिन में तीन घरों में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घरों के दरवाजों और अलमारियों के ताले तोड़कर लाखों के गहनों और कैश को चुरा लिया। पुलिस के अनुसार, फेटावन निवासी विजय कुमार ने शिकायत में बताया कि वह और उनके माता-पिता घर से सुबह 8 बजे काम से बाहर गए थे। जब वे शाम को करीब साढ़े 8 बजे लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी भी खुली हुई थी, जिसमें रखे मंगलसूत्र, टीक, चांदी की पायल और 6,000 रुपये गायब थे। चोरी की कुल कीमत 80,000 रुपये के आसपास थी।

विजय कुमार को बाद में यह जानकारी मिली कि उनके पड़ोसी विजय कुमार और मीना देवी के घरों में भी चोरी हुई है। विजय कुमार के घर में चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 20,000 रुपये कैश और सोने की गऊ चुरा ली। मीना देवी के घर से चोरों ने सोने की नथ, टीक, एक तीली और चांदी की पायलें चुरा लीं, जिनकी कुल कीमत करीब 90,000 रुपये है। विजय कुमार का मानना है कि इन तीनों घटनाओं को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: SIHM के 30 छात्रों को Burger King में मिली नौकरी, ₹25,000 महीने तक का पैकेज; मैनेजमेंट ट्रेनी और अप्रेंटिस पदों पर हुआ चयन

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों का Burger King में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन के 10 मैनेजमेंट ट्रेनी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 20 अप्रेंटिस शामिल हैं। विद्यार्थियों को औसतन 25,000 रुपये प्रति माह का सीटीसी मिलेगा। प्रधानाचार्य विनय धीमान ने चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए।

Kangra: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में 7 दिवसीय NSS शिविर संपन्न, नशामुक्त भारत पर नुक्कड़ नाटक ने लूटी वाहवाही

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अक्षित और उनके साथियों के नशामुक्त भारत पर आधारित नुक्कड़ नाटक को खूब सराहना मिली, जबकि विद्यार्थियों ने भांगड़ा भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने स्वयंसेवकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Kangra: पालमपुर में पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद, 27 साल के दो युवक जांच के घेरे में; एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

कांगड़ा पुलिस ने पालमपुर के मेन बाजार स्थित गुरु कृपा हैंडलूम में तलाशी के दौरान एक पार्सल से 10.41 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में 27 वर्षीय अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पालमपुर निवासी वरुण खन्ना की तलाश जारी है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026: कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबलों में मिलेंगे 25 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार, पंजीकरण 17 सितंबर तक

शाहपुर दशहरा खेल प्रतियोगिता 2026 में कबड्डी और वॉलीबॉल के मुकाबले आयोजित होंगे। लड़कों की सीनियर ओपन टीमों के लिए विजेता पुरस्कार 25,000 रुपये तक रखा गया है, जबकि लड़कियों की स्कूली टीमों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। प्रतियोगिता शाहपुर ग्राउंड में होगी। पंजीकरण और जानकारी के लिए 98829 71061 या 98055 08774 पर संपर्क करें।