Shimla: शिमला में तहबाजारियों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, जब्त हुआ अवैध सामान – राहगीरों को मिली राहत

Date:

--Advertisement--

राजधानी शिमला के लोअर बाजार और IGMC सड़क पर रविवार को नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से दुकानें सजाकर बैठे तहबाजारियों पर कार्रवाई की। नगर निगम ने अवैध रूप से बैठे सात तहबाजारियों का सामान जब्त किया। ये सभी बाहरी राज्यों से आकर बिना किसी लाइसेंस के सामान बेच रहे थे। नगर निगम की टीम ने डीसी ऑफिस से लेकर शेर-ए-पंजाब तक निरीक्षण कर पांच तहबाजारियों पर कार्रवाई की। इसके बाद IGMC सड़क पर बैठे दो तहबाजारियों का सामान भी जब्त किया गया।

IGMC सड़क पर तहबाजारी हर समय बैठे रहते हैं जिससे मरीजों, तीमारदारों और एम्बुलेंस को गुजरने में परेशानी होती है। इसी कारण नगर निगम ने रविवार को यह कार्रवाई की। लोअर बाजार में नगर निगम हर रविवार को अवैध तहबाजारियों के खिलाफ अभियान चलाता है। यहां दुकानदार भी अपनी दुकानों से बाहर अवैध रूप से सामान बेचते हैं जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है।

नगर निगम के अनुसार, शहर में केवल उन्हीं तहबाजारियों को सामान बेचने की अनुमति है जिनके पास लाइसेंस होता है, लेकिन कई लोग बिना लाइसेंस के ही तहबाजारी करते हैं। ऐसे मामलों में निगम समय-समय पर कार्रवाई करता है। लोअर बाजार में अवैध रूप से दुकानें लगाने के चलते कई बार एम्बुलेंस भी फंस चुकी है, जिससे आम लोगों और मरीजों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से नगर निगम अक्सर संडे मार्केट में कार्रवाई करता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।