Kangra: हिमाचल में खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी, पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को अब मिलेंगे 5 करोड़

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 20 अप्रैल। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक स्टेडियम में आयोजित सातवीं नेशनल मास्टर गेम्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की सम्मान राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है और अब हिमाचल प्रदेश पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के बराबर आ गया है। उन्होंने बताया कि नई खेल नीति के तहत पुराने मुकाबलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जा रही है ताकि वे प्रोत्साहित हो सकें और युवा वर्ग खेलों की ओर आकर्षित हो।

राजेश धर्माणी ने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रुपये की जगह 3 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ की जगह 2 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एशियाई खेलों और पैरा एशियन गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी भारी वृद्धि की गई है। स्वर्ण पदक विजेताओं को अब 50 लाख रुपये की जगह 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये की जगह 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये की जगह 1.5 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी विदेशों में जाकर देश का नाम रोशन करते हैं, तो हिमाचल प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित होता है और सरकार खिलाड़ियों की भावनाओं का पूरा सम्मान करेगी।

इससे पहले मास्टर गेम्स के सीईओ विनोद कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि धर्मशाला में इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं और यह आयोजन 26 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। पहले दिन के विजेताओं को मुख्यातिथि राजेश धर्माणी ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सलाहाकार बोर्ड के अध्यक्ष जगदीश, एएसपी वीर बहादुर, एसीटीडीसी सुभाष गौतम, एसडीएम संजीव भोट, सुरेश हांडा, 102 वर्षीय खिलाड़ी जगतार और युवा खेल सेवाएं विभाग की पूर्व निदेशक ललिता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।