Solan: बद्दी में नशे का बड़ा खुलासा: रामशहर में चिट्टा और नकदी बरामद, शिमला-पंजाब के 3 युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला बद्दी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रामशहर में 32.74 ग्राम चिट्टा और 6100 रुपए नकदी बरामद की गई है। इस मामले में शिमला और पंजाब के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रामशहर मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जांच के लिए रोका। इस दौरान गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे।

टीम ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान गाड़ी चालक मोहम्मद्दीन (25) पुत्र मलूक अली निवासी गांव मजौठी, डाकघर देवनगर, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला; रज्जुल (22) पुत्र जयकिशन निवासी गांव चंद्रपुर, डाकघर हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला; और नसीब रेहमान (42) पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांव खंट, डाकघर संघोल, तहसील खमाणो, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के रूप में दी।

पुलिस ने शक के आधार पर उक्त तीनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से चिट्टा और नकदी बरामद हुई। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।