नगर निगम सोलन और होटल एसोसिएशन ने मिलकर शुरू किया ज़ीरो वेस्ट अभियान

Date:

--Advertisement--

देशभर में 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है, और नगर निगम सोलन ने भी सोलन होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर ज़ीरो वेस्ट अभियान पर काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में आज एक निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन ने हिस्सा लेते हुए कहा कि होटलों में होने वाली पार्टियों, इवेंट्स, बर्थडे मीटिंग्स और अन्य कार्यक्रमों में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और केवल ऐसे सजावट सामग्री का उपयोग किया जाएगा, जिसे रिसायकल किया जा सके।

नगर निगम सोलन की कमिश्नर एकता काप्टा ने बताया कि होटल एसोसिएशन नगर निगम के साथ मिलकर ज़ीरो वेस्ट अभियान को आगे बढ़ा रही है। इसके तहत हर कार्यक्रम को बिना कचरे के बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें रिसायकल होने वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इससे सोलन शहर न केवल स्वच्छ रहेगा, बल्कि पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।