गर्व का क्षण: कांगड़ा की इशिका बनीं लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर

Date:

मसरूर की इशिका ने लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर बनकर अपने गांव और माता-पिता का नाम रोशन किया है। उनके पिता संजय कौंडल नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी में हैड कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता शकुंतला देवी गृहिणी हैं।

इशिका ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई गैलैक्सी पब्लिक स्कूल, नगरोटा सूरियां से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पालमपुर से बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री प्राप्त की और एम.एन.एस. (मिलिट्री नर्सिंग सर्विस) परीक्षा पास की। अब वे एम.एच. अस्पताल, दानापुर, बिहार में सेवाएं देंगी।

इशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, अध्यापकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।

Kangra: धर्मशाला में 13 से 18 जुलाई तक लगेगा पावर कट, इन इलाकों में सुबह से शाम तक रहेगी बिजली बंद

धर्मशाला में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। विद्युत बोर्ड ने रखरखाव कार्य के लिए पावर कट का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।