रोहड़ू का युवक 468 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, कीमत 18 लाख, पाकिस्तान और जम्मू से था सीधा कनेक्शन।

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के रोहड़ू तहसील के गांव बिजौरी रंटाडी के रहने वाले शशि नेगी को 468 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है। शशि नेगी अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर बताया जा रहा है और लंबे समय से शिमला जिले में चिट्टे का नेटवर्क चला रहा था। कोटखाई में बुधवार रात को पकड़े गए मुद्दसीर अहमद को चिट्टा रोहड़ू पहुंचाने का निर्देश शशि नेगी ने दिया था। मुद्दसीर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा का रहने वाला है। शशि नेगी ने भी जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में काफी समय बिताया है। चिट्टे की सप्लाई पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर होते हुए प्रदेश में हो रही थी और फिर इसे शिमला लाया जा रहा था।

पुलिस और एंटी नारकोटिक्स फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर कोटखाई में मुद्दसीर अहमद को टैक्सी से रोहड़ू जाते हुए रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके गुप्तांग के पास छिपाया हुआ चिट्टा बरामद हुआ। जब इसका वजन किया गया तो यह 468 ग्राम निकला। नूरपुर में 1,100 ग्राम चिट्टे की खेप के बाद यह प्रदेश में पकड़ी गई दूसरी बड़ी खेप है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।