हिमाचल: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, IGMC में कराए टैस्ट, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

Date:

--Advertisement--

शिमला: शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया। अस्पताल में उनके सभी रूटीन टैस्ट किए गए और फिर वह अपने सरकारी आवास ओक ओवर लौट गए। मुख्यमंत्री को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत थी, जिसके कारण उनका अल्ट्रासाउंड किया गया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट सामान्य आई, जिससे राहत की खबर है, हालांकि खून की जांच की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव के अनुसार, मुख्यमंत्री की हालत अब सामान्य है और उन्हें घर भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, और फिलहाल वह शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओक ओवर में आराम कर रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता की थी और आज उन्हें जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होना था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनके दौरे पर संशय बना हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 86वें जन्मदिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मिला खास सम्मान, बेटे आशीष बुटेल ने किया रक्तदान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के 86वें जन्मदिन पर पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आशीष बुटेल ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

Kangra: बोह आपदा के बीच दिखी सियासत से ऊपर इंसानियत! आमने-सामने आए सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया, फिर हुआ ऐसा नज़ारा

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के दौरान सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन कर प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा की।

Kangra: शाहपुर के चड़ी सोमनाथ मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग, 30 विद्यालयों के आचार्य ले रहे भाग

शाहपुर के चड़ी स्थित सोमनाथ मंदिर में लगभग 30 एकल विद्यालयों के आचार्यों का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Kangra: बोह आपदा के बीच तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, विद्यार्थियों के खोए प्रमाणपत्र दोबारा बनवाएगा प्रशासन

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र के लगातार तीसरे दौरे पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने घोषणा की कि आपदा में खोए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र दोबारा जारी करवाने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।