मंडी: नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में व्यक्ति को 1 साल की जेल, ₹10,000 का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

मंडी में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में दोषी को 1 साल की सजा और जुर्माना हुआ है। जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश की विशेष न्यायालय (पोक्सो) ने दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज ने बताया कि 21 अक्टूबर 2022 को पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती है, को पिछले 2 वर्षों से पड़ोसी गांव का एक लड़का परेशान कर रहा था। शिकायत से एक महीने पहले आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

पीड़िता ने यह घटना अपनी मां को 21 अक्टूबर 2022 को बताई थी, जिसके बाद पुलिस थाना ब्रम्ह में मामला दर्ज किया गया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाह पेश किए।

सरकार की ओर से उप जिला न्यायवादी नितिन शर्मा ने इस मामले में पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोषी को 1 साल के साधारण कारावास और ₹10,000 जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त 1 महीने की सजा भुगतनी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: मंडी में अधिकारियों पर जमकर बरसीं कंगना रणौत, बोलीं- जुमले नहीं, जमीन पर काम चाहिए; ‘एक दिन प्रशासन मिला तो सारी फाइलें निपटा...

मंडी में दिशा समिति की बैठक में सांसद कंगना रणौत अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराज हुईं। उन्होंने कहा कि जुमले और स्पष्टीकरण नहीं, धरातल पर काम चाहिए। सांसद निधि और केंद्रीय योजनाओं की स्वीकृत राशि खर्च न होने पर अधिकारियों से जवाबदेही तय करने को कहा।

Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने ‘Spreading Smiles’ के साथ मनाया शिक्षक दिवस, शिक्षकों को चॉकलेट-कार्ड और पेन देकर जताया आभार

द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज रैत में रोटरैक्ट क्लब ने “Spreading Smiles” थीम के साथ शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और रोटरी क्लब शाहपुर ने पांच शिक्षकों को Teachers’ Award 2026 प्रदान किया।

Kangra: डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस की धूम, गीत-नृत्य और कविताओं से छात्रों ने शिक्षकों को दिया खास सम्मान

डीएवी स्कूल मनेई में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं की प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Kangra: शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने 5 शिक्षकों को किया सम्मानित, डॉ. विजय शर्मा बोले- शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने पीजी द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में समारोह आयोजित कर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच शिक्षकों को टीचर्स अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। डॉ. विजय शर्मा ने शिक्षकों को राष्ट्र का सच्चा निर्माता बताया।