बीजेपी और जहरीले सांप में कोई अंतर् नहीं : एन के पंडित

Date:

--Advertisement--

मंडी

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस के तेज तर्रार ब्रांड फायर प्रवक्ता एन के पंडित ने आज मण्डी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और जहरीले सांप में कोई अंतर् नहीं है बीजेपी वो पार्टी है पहले तो चश्मा दान करती है फिर आँखे छीन लेती है !

एन के पंडित ने मोदी सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि केन्द्र कि मोदी सरकार बुरी तरह से बढ़ती हुई महँगाई रोकने पर पूरी तरह बिफल हुई है ! उन्होंने कहा कि आज देश के हालत ऐसे है कि आलू और प्याज भी शतक लगाने को तैयार बैठा है ! आज वो आमिर खान कि हिंदी फिल्म का गाना बहुत याद आता है सखा सईयां तो बहुत कमात है पर महँगाई डायन खाय जात है ! उन्होंने कहा कि आज रसोई में इस्तेमाल होने वाली हार चीज महंगी हो गयी है !

एन के पंडित ने अपनी सरकार कांग्रेस से भी यही अपील कि है कि वो भी इस और विशेष ध्यान दे बढ़ती हुई महँगाई ने हर आदमी के नाक में दम कर रखा है इस लिए हिमाचल के मुख्यमन्त्री सुक्खू भी महँगाई पर अंकुश लगाने वाले कदम उठायें !

मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तेज तर्रार ब्रांड फायर प्रवक्ता एन के पंडित ने मोदी सरकार को सलाह देते हुए कहा कि देश में चुनाव तो आते जाते रहते है पर देश कि जनता को महँगाई की मार से दो चार होना पड़ता है !

एन के पंडित ने कहा की एक देश एक चुनाव का बिल लोकसभा में लाना रहने दो अगर लोकसभा में बिल लाना है तो महँगाई पर अंकुश लगाने वाला बिल लोकसभा में लेकर आएं जिसमे तमाम राजनीतिक दल इस बिल पर समर्थन करने की पहल करें ! एन के पंडित ने हिमाचल सरकार से अपील की है की आज बिजली का मासिक बिल 1000-1500 रूपये आ रहा है हिमाचल सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली देने वाली गारंटी को भी पूरा करें जिस से हर गरीब जनता को भी इस का लाभ मिल सके !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: शाहपुर में 15 अगस्त से शुरू होगा श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान, 17 अगस्त को पूर्णाहुति और विशाल भंडारा

शाहपुर के माँ बगलामुखी-शनि देव मंदिर झुलाड़ में 15 से 17 अगस्त 2026 तक श्री कालसर्प दोष शांति महाअनुष्ठान होगा। नित्य पूजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे यज्ञ पूर्णाहुति और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों परिवारों को बड़ी राहत, राशन डिपुओं में जल्द मिलेगी सस्ती चीनी; जानें किसे कितने रुपये किलो

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने 35,600 क्विंटल चीनी का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जानें किस परिवार को कितने रुपये किलो मिलेगी चीनी।

मुख्यमंत्री सहारा योजना में बड़ा बदलाव, अब ऐसे मिलेगा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक सहारा

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सहारा योजना का संचालन अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग करेगा। गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू किया गया है। लंबित आवेदकों को सहायता राशि के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।