धर्मशाला: स्कूल बस और पंजाब रोडवेज बस की टक्कर, चालक गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के बस स्टैंड के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक निजी स्कूल बस और पंजाब रोडवेज की बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स्कूल बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी। लेकिन बस स्टैंड के पास पहुंचते ही दोनों बसों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए और स्कूल बस पलट गई, जिससे चालक बस के अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को बाहर निकाला और उसे धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया गया।

गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त स्कूल बस में बच्चे नहीं थे। अगर बच्चे बस में होते, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। पुलिस फिलहाल इस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है और जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगाने की बात कही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में किशोरियों को मिला आत्मविश्वास का नया पाठ, 5 विकास खंडों की 24 बेटियों ने सीखे Communication और Interview Skills के गुर

कांगड़ा में जागोरी रूरल चैरिटेबल ट्रस्ट के आगाज़ कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। पांच विकास खंडों की 24 किशोरियों ने Communication, Public Speaking, Teamwork और Interview Skills का प्रशिक्षण लिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

चिनाब नदी के ऊपर पुल से अचानक कूदी 20 वर्षीय युवती! वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, तेज बहाव में तलाश जारी

जम्मू-कश्मीर के प्रेमनगर में शिवा डल पुल से 20 वर्षीय युवती के चिनाब नदी में कूदने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस और बचाव दल तेज बहाव के बीच युवती की तलाश में जुटे हैं।