Mandi: मंडी का चमकता सितारा! 17 साल के प्रीतम शर्मा की पहली किताब ने मचाई धूम

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के रिवालसर से 17 वर्षीय युवा लेखक प्रीतम शर्मा ने अपनी पहली पुस्तक “Pure Love Does Exist” प्रकाशित कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इतनी कम उम्र में किताब प्रकाशित करना ही बड़ी बात है, लेकिन खास बात यह है कि यह पुस्तक पाठकों के बीच खूब पसंद की जा रही है।

Buy the book here: https://amzn.to/49oLU5D

यह किताब मासूमियत और आत्मिक प्रेम को बेहद सरल और भावनात्मक तरीके से पेश करती है। प्रीतम की यह रचना फिलहाल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है, जहां इसे लगातार सराहना मिल रही है।

जिला प्रशासन मंडी ने प्रीतम, उनके शिक्षकों और माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि प्रीतम जैसे युवा आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। प्रशासन ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाली लेखन यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

Buy the book here: https://amzn.to/49oLU5D

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।