Sirmaur: यमुना में जलस्तर बढ़ा, जान जोखिम में डाल पुलिस और गोताखोरों ने 3 किशोरों को बचाया – रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Date:

--Advertisement--

पांवटा साहिब, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) – पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत रामपुरघाट क्षेत्र में मंगलवार देर शाम यमुना नदी में तीन किशोर तेज बहाव के बीच फंस गए। यह घटना आईआईएम रामपुरघाट के पास हुई, जब तीनों किशोर नदी किनारे घूमने गए थे। उस समय नदी का जलस्तर सामान्य था, लेकिन थोड़ी ही देर में अचानक पानी का स्तर बढ़ गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे तीनों किशोर बीच धार में फंस गए।

स्थानीय लोगों ने जब बच्चों को नदी के बीच फंसा देखा, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुरूवाला थाना को दी। सूचना मिलते ही अतिरिक्त एसएचओ जीत राम की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर टीम ने देखा कि तीनों किशोर लगभग 500 से 600 मीटर दूर तेज बहाव वाले क्षेत्र में फंसे हुए हैं। पानी की गहराई और वेग इतना अधिक था कि उन्हें बाहर निकालना बेहद कठिन था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत स्थानीय गोताखोर असरार, जुबिन और शोएब को बुलाया। इन गोताखोरों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर टायर ट्यूब और रस्सियों की मदद से जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन करीब 5 घंटे तक चला और मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लगभग 2:30 बजे तीनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू किए गए किशोरों की पहचान इस प्रकार हुई है – प्रियांशु (17 वर्ष), पुत्र सोमपाल, निवासी टोडरपुर, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (वर्तमान में रामपुरघाट, पांवटा साहिब); अभी (15 वर्ष), पुत्र अजब सिंह, निवासी गंगोह, तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (वर्तमान में गुरुमुख पट्टी नत्था, रामपुरघाट); और कुणाल (14 वर्ष), पुत्र संजय, निवासी जोहाड़ी, तहसील बड़ौत, जिला बागपत (वर्तमान में राम मंदिर, रामपुरघाट, पांवटा साहिब)।

इस साहसी ऑपरेशन में पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र, दयाल, मुकेश, संजय कुमार, प्रीतम और संजू शामिल रहे।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों किशोरों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी किनारे जाने से परहेज करें, क्योंकि जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान का खतरा हो सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।