Solan: World Cancer Day पर तीन जगह एक साथ जागरूकता अभियान, 200 लोगों को बताए गए कैंसर से बचाव के जरूरी उपाय

Date:

--Advertisement--

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर इंस्टीच्यूट फॉर रिसर्च एंड ग्रोथ ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से एक साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों का मकसद लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, इसके तेजी से बढ़ते मामलों, शुरुआती लक्षणों, समय पर पहचान और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करना रहा।

उप-स्वास्थ्य केंद्र स्वराजमाजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुषमा शर्मा और पूनम शर्मा ने महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों, स्वयं जांच करने की सही विधि, नियमित जांच और समय पर इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि अगर कैंसर की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाए तो इसका सफल इलाज संभव है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में हुए जागरूकता सत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्वेता शर्मा और रीना शर्मा ने महिलाओं को स्तन कैंसर से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। इस दौरान संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने पर विशेष जोर दिया गया।

वहीं बरोटीवाला के लोअर बटेड़ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में 35 से 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। इस सत्र में डॉ. अंजलि गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में सबसे ज्यादा मामले स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और मुख कैंसर के सामने आ रहे हैं। उन्होंने तंबाकू सेवन, असंतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और समय पर स्वास्थ्य जांच न करवाने को कैंसर के प्रमुख कारण बताया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

तीनों स्थानों पर आयोजित इन जागरूकता कार्यक्रमों में कुल 200 लोगों ने भाग लिया। लोगों ने इस तरह के जन-जागरूकता अभियानों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chamba: डेढ़ साल से फरार इब्राहिम ने परिवार को बनाया बंधक! हथियारों के साथ घर में घुसकर दी धमकी, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चम्बा के चुराह में राजपुरा जेल से फरार इब्राहिम पर परिवार को बंधक बनाकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना के बाद कथित वायरल ऑडियो से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।