Mandi: रखेड़ा में महिला जलरक्षक ने फंदा लगाकर दी जान

Date:

--Advertisement--

धर्मपुर: उपमंडल की ग्राम पंचायत सरसकान के रखेड़ा गांव में एक महिला ने सीलिंग फैन से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका निशा देवी (29) पत्नी संदीप कुमार, शुक्रवार को अपने पति के साथ मुंहबोली बहन के घर गई थी और शनिवार सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने घर लौटी थी। कुछ समय बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और पंखे के हुक से चुनरी का फंदा लगाकर जान दे दी। निशा देवी जल शक्ति विभाग में बतौर जलरक्षक कार्यरत थीं।

ग्राम प्रधान उमेश ठाकुर के अनुसार, निशा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था, लेकिन उसने कड़ी मेहनत से अपने परिवार की स्थिति को सम्मानजनक बनाया था। वह अपने बीमार बच्चों और परिवार की अकेली कमाने वाली थी। डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी तिलक राज की टीम ने प्रारंभिक जांच की, जिसके बाद मंडी से आई फोरेंसिक टीम ने गहनता से जांच की। शव को देर रात नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेजा गया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।