Kangra: हिमाचल के युवाओं की अनोखी पहल: शाहपुर में बनी वेब सीरीज ’39 माइल-2′ 1 अगस्त को होगी रिलीज

Date:

--Advertisement--

हिमाचल के शाहपुर से एक खास खबर सामने आ रही है। 1 अगस्त को AP प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी वेब सीरीज ‘39 माइल-2: नॉकिंग ऑन डेथ रिलीज़ होने जा रही है। इस वेब सीरीज का फिल्मांकन शाहपुर के स्थानीय युवाओं ने मिलकर किया है और इसकी शूटिंग शाहपुर व आसपास के क्षेत्रों में संपन्न हुई है।

इस वेब सीरीज को लिखा है अमित पराशर ने, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अमित पराशर, अर्पित रानौत और कनिष्क शर्मा ने निभाई है। एडिटिंग का कार्य अमित पराशर और विजय कुमार ने किया है। इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है विजय कुमार और सौरभ शर्मा ने।

इस फिल्म में कई स्थानीय कलाकारों ने अभिनय किया है, जिनमें कशिश शर्मा, पलक राणा, प्रीति राणा, अमित पराशर, आयुष प्रजापति, सौरभ शर्मा, विजय कुमार, अक्षित राणा और अर्पित रनौत शामिल हैं। साथ ही, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के प्रधानाचार्य अश्वनी धीमान ने भी इस वेब सीरीज में अभिनय किया है। सहयोगी कलाकारों में शोभित, मनोज, अभिषेक और नीना शर्मा ने अपना सहयोग दिया है।

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी कलाकार ने किसी प्रकार का मेहनताना नहीं लिया। सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने अपने जुनून और सहयोग भावना के तहत इस वेब सीरीज को बनाया है। केवल ₹1100 के बेहद सीमित बजट में तैयार की गई इस वेब सीरीज को बनाने में हर परिस्थिति में सभी ने मिलकर काम किया।

अमित पराशर ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि हिमाचल के कलाकारों को एक मंच देना भी है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बाहर जाने या पैसों की कमी के कारण पीछे हटने की जरूरत न पड़े। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उपकरणों की कमी के कारण कुछ तकनीकी कमियां हो सकती हैं, लेकिन दर्शकों से निवेदन किया है कि वे वेब सीरीज को देखें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करके इस प्रयास को सहयोग दें।

इस वेब सीरीज को यूट्यूब चैनल AP Production (YouTube Channel) पर देखा जा सकता है। टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का सहयोग उन्हें आगे और बेहतर प्रोजेक्ट्स लाने के लिए प्रेरित करेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।