बिलासपुर की वर्षा शर्मा पंजाबी टीवी सीरियल में करेंगी डेब्यू

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर: बिलासपुर के साई फरड़या गांव की वर्षा शर्मा जल्द ही पंजाबी टीवी सीरियल जमाई जी में नजर आएंगी। इस सीरियल में वर्षा एक नौकरानी की भूमिका निभाएंगी। यह शो 28 अक्तूबर से पंजाबी चैनल पर प्रसारित होने वाला है और इसमें कई बड़े टीवी कलाकार भी शामिल होंगे।

वर्षा शर्मा पिछले कई सालों से थिएटर में सक्रिय हैं और उड़ान थिएटर ग्रुप के साथ अभिनय की बारीकियां सीख रही हैं। इसके अलावा, वह देवभूमि हम कला मंच, शिमला की ब्रांड एम्बैसेडर भी हैं और हिमाचली संस्कृति, लोकगीत, पहनावा और जीवनशैली को बढ़ावा देने का काम करती हैं।

श्रवण कुमार और सुनीता देवी की पुत्री वर्षा ने बताया कि उन्हें यह सीरियल एक ऑडीशन के माध्यम से मिला जिसमें देव सर का बड़ा योगदान रहा है। वह अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं और इसके लिए निरंतर मेहनत कर रही हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में शिक्षक दिवस पर दिखा गुरु-शिष्य के रिश्ते का खास रंग, BBA छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शिक्षकों का जीता दिल

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के BBA विभाग में शिक्षक दिवस 2026 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, मनोरंजक खेल और भावपूर्ण संदेशों के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Kangra: भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों के लिए जल्द बनेगा कल्याण बोर्ड? विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से अधिसूचना जारी होने की बढ़ी उम्मीद

भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की बैठक में कल्याण बोर्ड के गठन, सीएलएमएस सुविधा और सीजीएचएस अस्पताल में स्टाफ नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से कल्याण बोर्ड की अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है।

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।