Una: ऊना में फिर पकड़ी गई संदिग्ध पनीर की बड़ी खेप, पंजाब से आई 5 क्विंटल सप्लाई पर फूड सेफ्टी की कार्रवाई

Date:

--Advertisement--

जिला मुख्यालय ऊना में एक बार फिर से संदिग्ध पनीर की बड़ी खेप पकड़े जाने से हड़कंप मच गया है। पंजाब के रूपनगर से ऊना पहुंची पनीर की इस खेप की भनक पुलिस के खुफिया विंग को लगी, जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी फूड सेफ्टी विंग को दी गई। सूचना मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय के नजदीक कुठार खुर्द स्थित उस कारखाने में दबिश दी, जहां यह पनीर पहुंचाया गया था।

कार्रवाई के दौरान फूड सेफ्टी विंग ने पनीर के सैंपल भरे और उन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया। इसके साथ ही पनीर से संबंधित बिल और बिल्टी भी अपने कब्जे में ले ली गई है। अब इन सैंपलों की जांच की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पनीर तय मानकों और गुणवत्ता पर खरा उतरता है या नहीं।

फूड सेफ्टी विभाग ने इस मामले में रूपनगर स्थित उस फर्म को भी नोटिस जारी किया है, जहां से पनीर की खेप ऊना भेजी गई थी। उल्लेखनीय है कि यह दूसरी बार है जब ऊना में इतनी बड़ी मात्रा में पनीर पकड़ा गया है और उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

फूड सेफ्टी विंग के असिस्टेंट कमिश्नर जगदीश धीमान ने बताया कि पुलिस के माध्यम से 5 क्विंटल पनीर की खेप आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर सैंपल भरे गए। उन्होंने बताया कि पनीर भेजने वाली रूपनगर की फर्म ने इसकी कीमत 270 रुपये प्रति किलो दर्शाई है। अब पनीर की गुणवत्ता की जांच की जाएगी और संबंधित फर्म से भी जवाब तलब किया जाएगा। कंडाघाट लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, साध्वी भाग्यश्री भारती, जसवीर भारती, राकेश चौहान, रवि दत्त शर्मा समेत कथावाचक साध्वी...

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।