Una: ऊना में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ अभियान तेज, अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्ती

Date:

--Advertisement--

ऊना, 21 जून — नगर निगम ऊना, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने शनिवार को शहर में ‘मिशन फ्री-फुटपाथ’ अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह विशेष मुहिम आईएसबीटी ऊना से नगर पालिका बाजार तक चलाई गई, जिसका उद्देश्य सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाना और खासकर स्कूली तथा कॉलेज छात्रों की आवाजाही को सुरक्षित बनाना था। अभियान के दौरान फुटपाथों पर अवैध रूप से खड़ी की गई रेहड़ियों, फड़ियों और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाया गया। नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने जानकारी दी कि चार दुकानदारों से सामान जब्त किया गया है, जबकि कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके अलावा, सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के चालकों को भी फिलहाल चेतावनी दी गई है।

Advertisement – HIM Live Tv

संयुक्त आयुक्त ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ चालान सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और ऊना शहर को व्यवस्थित व सुरक्षित बनाने में प्रशासन का साथ दें। इस अभियान के दौरान एसडीओ नगर निगम ऊना राजेंद्र सैनी, अंकुश, एसएचओ सिटी चौकी ऊना गुरदीप सिंह, नगर निगम की जेई शिवानी ठाकुर तथा अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।