Una: 22 दिन से नहीं बरसी बारिश: ऊना में बढ़ी सूखी सर्दी, लोग खांसी-बुखार से परेशान

Date:

--Advertisement--

जिला ऊना इस समय सूखी ठंड की चपेट में है। नवंबर के पहले 22 दिन बीत चुके हैं और अब तक एक बूंद बारिश नहीं हुई है। इससे पहले अक्टूबर में केवल 65.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। बारिश की कमी और तापमान में लगातार गिरावट के कारण लोग सर्दी, खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से जूझ रहे हैं। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

ऊना में दिन का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है, जबकि रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बढ़ती ठंड के बीच बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में रोजाना 80 से 100 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 25 से 30 मरीज सर्दी, खांसी, बुखार, गला खराब और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। चिकित्सक मरीजों को दवाइयों के साथ-साथ ठंड से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।

आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में तैनात डॉ. अमन सौंखला ने बताया कि सर्दियों में पाचन शक्ति मजबूत होती है, लेकिन ठंडी हवा और नमी श्वसन तंत्र को कमजोर कर देती है। यही वजह है कि खांसी, जुकाम, सांस फूलना, पुराना दमा, त्वचा फटना और जोड़ों का दर्द इस मौसम में अधिक बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि लंबे समय तक खांसी या बुखार रहे तो चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना जरूरी है।

मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि आज ऊना का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नवंबर में अब तक बारिश नहीं हुई है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही।

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना के प्रभारी डॉ. विनय जसवाल ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 80 से 100 मरीज आते हैं। इस समय सूखी खांसी, जुकाम और सर्दी के 30 से ज्यादा मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम के हिसाब से लोगों को सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।